बेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद के अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बेला थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बेला थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है। उप-निरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए कानपुर रोड बम्बा के पास से एक अभियुक्त को दबोचा।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सन्नी उर्फ संजीव (32 वर्ष), निवासी ग्राम बर्रू कुलासर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 अदद अवैध देशी शराब के क्वार्टर बरामद किए गए। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेला में मुकदमा अपराध संख्या 35/2026, धारा 60(1) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

 

 

Voice Of News24