सिद्धार्थनगर: ककरहवा के जंगलों में रिक्रूट आरक्षियों ने सीखा ‘कॉम्बैट ऑपरेशन’, एसपी ने परखा सामरिक कौशल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस बेड़े में शामिल होने जा रहे प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को विषम परिस्थितियों के लिए तैयार करने हेतु ककरहवा के वन क्षेत्र में विशेष ‘जंगल ट्रेनिंग’ आयोजित की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस बेड़े में शामिल होने जा रहे प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को विषम परिस्थितियों के लिए तैयार करने हेतु ककरहवा के वन क्षेत्र में विशेष ‘जंगल ट्रेनिंग’ आयोजित की गई। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने स्वयं मौके पर पहुँचकर इस प्रशिक्षण का गहन निरीक्षण किया और रिक्रूट्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने जवानों के शारीरिक दक्षता, अनुशासन और सामरिक कौशल का अवलोकन किया। ट्रेनिंग के दौरान रिक्रूट्स को दुर्गम क्षेत्रों में संचलन , घेराबंदी, तलाशी अभियान, आपातकालीन त्वरित प्रतिक्रिया (QRT) और प्रभावी टीम वर्क का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही वायरलेस संचार प्रणाली के उपयोग और आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए।

डॉ. महाजन ने आरक्षियों को मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि जंगल ट्रेनिंग पुलिस बल को कठिन परिस्थितियों में कार्य करने के लिए सक्षम बनाती है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News24