बलिया: लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वाला पादरी गिरफ्तार; भारी मात्रा में धार्मिक पुस्तकें और साउंड सिस्टम बरामद

बलिया

बलिया जनपद के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध धर्म संपरिवर्तन के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध धर्म संपरिवर्तन के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भोले-भले लोगों को धन और नौकरी का लालच देकर हिन्दू धर्म छोड़ने के लिए उकसाने का गंभीर आरोप है।

कस्बा सिकन्दरपुर में चल रहा था खेल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को तहरीर मिली थी कि वार्ड नंबर 5 में स्थित एक मकान में बिहार और केरल से जुड़ा एक पादरी जोसे थामस 15-20 महिलाओं और बच्चों को इकट्ठा कर हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी कर रहा था। आरोपी द्वारा प्रभु ईशु की महिमा का बखान करते हुए लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के बदले पैसे और नौकरी का प्रलोभन दिया जा रहा था।

बिहार और केरल से जुड़े हैं तार

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिकन्दरपुर पुलिस ने सोमवार सुबह घेराबंदी कर आरोपी पादरी जोसे थामस को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से केरल का रहने वाला है और वर्तमान में पटना (बिहार) में रह रहा था। पुलिस ने मौके से धर्म प्रचार से संबंधित 124 पुस्तकें, म्यूजिक सिस्टम, तीन माइक और साउंड बॉक्स बरामद किए हैं।

विधिक कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक मूलचन्द्र चौरसिया ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ थाना सिकन्दरपुर पर मु.अ.सं. 38/2026 के तहत बी.एन.एस. की सुसंगत धाराओं और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा गया है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.