डिबाई: सूरजपुर मखैना में श्रीरामायण पाठ की गूँज; कल होगा विशाल भंडारा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक के अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में भक्ति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक के अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में भक्ति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहाँ 20 फरवरी से शुरू हुए श्रीरामायण पाठ ने पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया है।

आश्रम में गूँज रहे हैं राम नाम के स्वर

यह धार्मिक अनुष्ठान स्वामी अजितानंद महाराज एवं भंवराचंद महाराज के आश्रम में आयोजित किया जा रहा है। रामायण की चौपाइयों और भजनों से न केवल सूरजपुर मखैना, बल्कि आसपास के गांवों का वातावरण भी आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया है। ग्रामीण भारी उत्साह के साथ प्रतिदिन पाठ में सम्मिलित हो रहे हैं।

कल होगा महाप्रसाद का वितरण

आयोजन समिति ने बताया कि रामायण पाठ का विधिवत समापन आज यानी 23 फरवरी को होगा। इसके उपरांत, कल 24 फरवरी को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर धर्मलाभ उठाएं और प्रसाद ग्रहण करें।

इन्होंने संभाली व्यवस्थाएं

कार्यक्रम को सफल बनाने में गजराज सिंह, प्रेमपाल सिंह (ऑपरेटर), मनीष कुमार, दुर्गेश (डेयरी वाले), छिन्नीराम, और विरपाल सिंह सहित समस्त ग्रामवासी दिन-रात जुटे हुए हैं।

 

 

Voice Of News24