बुलंदशहर: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिमांशी चौधरी का मेरठ में सम्मान, सीओ अनुज चौधरी ने थपथपाई पीठ

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र के गांव सिरोरा की बेटी और अंतरराष्ट्रीय एथलीट हिमांशी चौधरी ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र के गांव सिरोरा की बेटी और अंतरराष्ट्रीय एथलीट हिमांशी चौधरी ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। हाल ही में मेरठ में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में शानदार जीत हासिल करने पर हिमांशी को क्षेत्राधिकारी (CO) अनुज चौधरी ने सम्मानित किया।

गांव में खुशी का माहौल

हिमांशी चौधरी इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनकी इस ताजा सफलता की खबर जैसे ही गांव सिरोरा पहुँची, वहां उत्सव जैसा माहौल बन गया। ग्रामीणों और परिजनों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

गर्व से चौड़ा हुआ माता-पिता का सीना

हिमांशी की इस उपलब्धि पर उनके पिता आरेंद्र चौधरी ने गर्व जताते हुए कहा, “मुझे अपनी बेटी पर नाज है, उसने केवल मेरा ही नहीं बल्कि पूरे बुलंदशहर जिले का नाम रोशन किया है।” वहीं, माता विनीता चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हिमांशी आने वाले समय में न केवल जिले, बल्कि पूरे भारत का नाम वैश्विक पटल पर चमकाएगी।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.