बलरामपुर: सिरहिया पेयजल योजना का काम अधर में, जल निगम ने 3 माह में आपूर्ति का दिया भरोसा

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के जिले के हर्रैया सतघरवा विकासखंड स्थित ग्राम सिरहिया में पिछले काफी समय से रुकी हुई पाइप पेयजल योजना को लेकर प्रशासन अब हरकत में आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के जिले के हर्रैया सतघरवा विकासखंड स्थित ग्राम सिरहिया में पिछले काफी समय से रुकी हुई पाइप पेयजल योजना को लेकर प्रशासन अब हरकत में आया है। पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ला द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

धन की कमी से रुका काम

जल निगम के अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट में स्वीकार किया कि वर्तमान में बजट के अभाव के कारण निर्माण कार्य अस्थायी रूप से रुका हुआ है। हालांकि, विभाग ने आश्वासन दिया है कि मुख्यालय से धनराशि आवंटित होते ही तीन सप्ताह के भीतर कार्य फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

3 महीने का लक्ष्य

विभाग ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि शेष निर्माण कार्यों को अगले तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति मिलने लगेगी। युगल किशोर शुक्ला ने चेतावनी दी है कि जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और वे घर-घर जल पहुँचने तक प्रशासन से जवाबदेही मांगते रहेंगे।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.