बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत उतरौला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी (किशोर) को हिरासत में लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत उतरौला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी (किशोर) को हिरासत में लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए कीमती जेवरात और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
बरामदगी का विवरण
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद धातु के कीमती आभूषण बरामद हुए, जिनमें पाजेब, पायल, बिछिया और हथफूल शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने उसके पास से पांच पर्स और डराने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बच्चों के खेलने वाली लोहे की पिस्तौल भी बरामद की है।
बुलंदशहर: मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार, लाखों का माल सीजhttps://t.co/w3YcrXGZU1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 22, 2026





















