सिसवा: भक्ति के रंग में डूबा कस्बा, भव्य निशान शोभायात्रा के साथ खाटू धाम रवाना हुए भक्त

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा कस्बे में रविवार को श्रीश्याम मंदिर से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्यामभक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के सिसवा कस्बे में रविवार को श्रीश्याम मंदिर से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्यामभक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। अबीर-गुलाल और गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में महिला और पुरुष श्रद्धालु हाथों में निशान पताका लिए प्रभु के जयकारे लगाते नजर आए।

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—फलमंडी, इस्टेट चौक और श्रीरामजानकी मंदिर रोड से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इससे पूर्व शनिवार रात मंदिर में अखंड कीर्तन और भजनों का आयोजन किया गया था। शोभायात्रा के समापन के बाद, 100 से अधिक भक्तों की टोली राजस्थान के खाटू धाम के लिए रवाना हुई।

भक्त जयपुर और रिंगस होते हुए 35 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा कर मंगलवार भोर में खाटू श्याम को निशान अर्पित करेंगे। इस धार्मिक आयोजन में संतकुमार जालान, मोहन अग्रवाल और प्रेमलता सिंहानिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य श्रद्धालु शामिल रहे। कस्बे का माहौल पूरी तरह ‘श्याममय’ नजर आया।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.