महराजगंज: बैकुंठपुर उपकेंद्र में आज 7 घंटे ठप रहेगी बिजली, जानें समय

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक सूचना है। 33/11 केवी उपकेंद्र बैकुंठपुर में तकनीकी सुधार के मद्देनजर आज, 22 फरवरी 2026 (रविवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नगर के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक सूचना है। 33/11 केवी उपकेंद्र बैकुंठपुर में तकनीकी सुधार के मद्देनजर आज, 22 फरवरी 2026 (रविवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा 11 केवी के पुराने ब्रेकर बदलकर नए सिस्टम लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।

विद्युत विभाग के अनुसार, मरम्मत का यह कार्य सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान बैकुंठपुर उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। उपखंड अधिकारी (विद्युत) ने बताया कि भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह तकनीकी सुधार अनिवार्य है।

सावधानी बरतें

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के समय से पहले पानी का भंडारण और अन्य जरूरी काम निपटा लें। विभाग ने इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताते हुए जनता से सहयोग की अपेक्षा की है ताकि कार्य समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.