सिद्धार्थनगर: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ऑटो, चालक समेत चार गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सोहास-तेतरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ पिट्ठनी घाट और गुदराही मोड़ के बीच स्थित एक ढाबे के पास यात्रियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सोहास-तेतरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ पिट्ठनी घाट और गुदराही मोड़ के बीच स्थित एक ढाबे के पास यात्रियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ऑटो चालक समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। सभी घायलों को तत्काल सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका गहन उपचार जारी है।

 

Voice Of News24