सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड डुमरियागंज के ग्राम पंचायत बगडीहवा में आमी नदी पर बनाई गई नई पुलिया निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड डुमरियागंज के ग्राम पंचायत बगडीहवा में आमी नदी पर बनाई गई नई पुलिया निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पुलिया का मुख्य ढांचा तो तैयार हो गया है, लेकिन एप्रोच रोड और सुरक्षा दीवारों के अभाव में यह सफेद हाथी साबित हो रही है।
ग्रामीणों को सता रहा दुर्घटना का डर
पुरानी और जर्जर पुलिया की समस्या से निजात दिलाने के लिए नई पुलिया का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा काम बीच में ही छोड़ देने से स्थिति बदतर हो गई है। एप्रोच रोड न होने के कारण पुलिया के किनारों की मिट्टी धंस रही है, जिससे सड़क और पुल के बीच बड़ा गैप बन गया है। सुरक्षा दीवारें न होने से रात के समय वाहनों के नदी में गिरने का जोखिम बना रहता है।
आवागमन ठप, लंबा चक्कर लगाने को मजबूर
खरगौला निवासी विनोद कुमार शर्मा, दिनेश कुमार यादव और अय्यूब अहमद सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पहले इस रास्ते से बेवा जाना आसान था। अब पुलिया अधूरी होने के कारण ग्रामीणों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजकुमार चौहान और मुनव्वर हुसैन ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि लाखों की लागत से बना ढांचा बिना एप्रोच रोड के बेकार पड़ा है।
क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि निर्माण कार्य को तत्काल पूरा कराया जाए ताकि आवागमन सुचारू हो सके और किसी अनहोनी को टाला जा सके।
दौलतनगर में 230 मीटर पक्की सड़क का निर्माण: ग्रामीणों को मिली कीचड़ और कच्चे रास्ते से मुक्तिhttps://t.co/fYrfHTo0ht
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 16, 2026





















