गोंडा: छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रबंधक समेत चार गिरफ्तार

गोंडा

गोंडा जनपद के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के के.जी.एन. पब्लिक स्कूल से जुड़े छेड़छाड़ और हिंसा के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोंडा जनपद के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के के.जी.एन. पब्लिक स्कूल से जुड़े छेड़छाड़ और हिंसा के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने, उसे रास्ते में परेशान करने और विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट के गंभीर आरोपों में यह कार्रवाई की गई है।

प्रबंधक और मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी परवेज खान, स्कूल प्रबंधक वारिस खान, सलाउद्दीन हाफिज और इसराइल को दबोच लिया है। इन सभी आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। हालांकि, मामले में नामजद चार अन्य आरोपी—अध्यापक इमरान, जकीरे, साजिद और अरशद—फिलहाल फरार हैं।

एसपी का सख्त रुख, छापेमारी जारी

गोंडा पुलिस अधीक्षक (SP) विनीत जायसवाल ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी।

विद्यालय की गतिविधियों पर उठ रहे सवाल

घटना के बाद से पीड़ित परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में शिक्षा की आड़ में गलत गतिविधियां संचालित की जा रही हैं और बच्चों को बरगलाने (ब्रेनवॉश) का काम किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने विद्यालय की मान्यता रद्द करने और पूरे प्रबंधन की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज कर दी है।

 

Voice Of News24