महराजगंज
महराजगंज जनपद के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज अपने गृह जनपद के दौरे पर हैं। उनके आगमन को लेकर जिले भर में उत्सव जैसा माहौल है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज अपने गृह जनपद के दौरे पर हैं। उनके आगमन को लेकर जिले भर में उत्सव जैसा माहौल है। सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा स्वागत स्थलों पर शुरू हो गया है। जगह-जगह स्वागत द्वार, बैनर और पोस्टरों से सड़कें पट गई हैं।

स्वागत का रूट चार्ट
तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का सबसे पहले सिंदुरिया चौराहे पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे मिठौरा चौराहे पहुंचेंगे, जहां पदाधिकारी माल्यार्पण करेंगे। स्वागत का यह सिलसिला बरोविया डाल, निचलौल और सीमावर्ती क्षेत्र ठुठीबारी तक जारी रहेगा। युवा कार्यकर्ताओं की टोली बाइक रैली और नारों के साथ उनके अभिनंदन की तैयारी में जुटी है।

संगठनात्मक मजबूती पर जोर
स्वागत कार्यक्रमों के अलावा, यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पंकज चौधरी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। वे आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और क्षेत्रीय मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस दौरे से जमीनी स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने भी यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।
दौलतनगर में 230 मीटर पक्की सड़क का निर्माण: ग्रामीणों को मिली कीचड़ और कच्चे रास्ते से मुक्तिhttps://t.co/fYrfHTo0ht
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 16, 2026





















