बुलंदशहर: सूरजपुर मखैना से नरौरा तक सड़क चौड़ीकरण शुरू, 10.5 किमी मार्ग का होगा कायाकल्प

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए सूरजपुर मखैना गांव से नरौरा तक नहर की पटरी पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए सूरजपुर मखैना गांव से नरौरा तक नहर की पटरी पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। लगभग 10.5 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के अंतर्गत सड़क के दोनों ओर पांच-पांच फीट तक चौड़ाई बढ़ाई जा रही है।

मानकों के अनुरूप हो रहा कार्य

परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए अभियंता रामकुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में स्वीकृत योजना के अनुसार निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यदि भविष्य में शासन स्तर से अतिरिक्त निर्देश मिलते हैं, तो निर्माण कार्य का और विस्तार किया जाएगा। ठेकेदार संजीव कुमार शर्मा ने आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण पूरी तरह निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है ताकि इसकी गुणवत्ता और स्थायित्व बना रहे।

दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ

सड़क चौड़ीकरण की खबर से आसपास के दर्जनों गांवों में खुशी की लहर है। विरपाल सिंह बाबा, रमेश मिस्त्री और योगेश कुमार सहित उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग के विस्तार से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रीय व्यापार व विकास को नई दिशा मिलेगी। बेहतर सड़क होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि परिवहन की लागत में भी कमी आएगी।

 

Voice Of News24