गुलावठी में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी: 6 केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा में रखे गए प्रश्न-पत्र, थानेदारों के पास रहेगी चाबी

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए गुलावठी में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए गुलावठी में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र के सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न-पत्रों के पहुंचने के साथ ही सुरक्षा का जिम्मा अब पूरी तरह पुलिस ने संभाल लिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए इस बार प्रश्न-पत्रों के स्ट्रांग रूम की चाबी संबंधित हल्का इंचार्जों की निगरानी में रखी गई है। उदाहरण स्वरूप, आर्य कन्या इंटर कॉलेज और डीएन इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम की चाबी कस्बा इंचार्ज संजेश कुमार को सौंपी गई है।

पिछली व्यवस्थाओं के उलट, इस बार निजी सुरक्षा के बजाय पुलिस के जवान शिफ्ट वार तैनात किए गए हैं। एसएचओ ने प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी प्रणालियों का बारीकी से निरीक्षण किया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी केंद्रों को हाई अलर्ट पर रखते हुए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

 

Voice Of News24