दौलतनगर में 230 मीटर पक्की सड़क का निर्माण: ग्रामीणों को मिली कीचड़ और कच्चे रास्ते से मुक्ति

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दौलतनगर में विकास की नई किरण दिखाई दी है। गांव के मुख्य प्रवेश द्वार से लगभग 230 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम दौलतनगर में विकास की नई किरण दिखाई दी है। गांव के मुख्य प्रवेश द्वार से लगभग 230 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। पक्की सड़क बनने से वर्षों से खराब रास्ते की मार झेल रहे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

निर्माण कार्य के विषय में पीडब्ल्यूडी इंजीनियर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल 230 मीटर का टुकड़ा तैयार हुआ है और आगामी स्वीकृति मिलने पर गांव के अन्य संपर्क मार्गों का भी कायाकल्प किया जाएगा। ठेकेदार परवेज ने दावा किया कि निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है।

सड़क बनने से आवागमन सुगम होने पर देवेंद्र सिंह, मोहित कुमार, नीरज कुमार, मुकेश लोधी और बिन्नामी सिंह (मास्टर) सहित समस्त ग्रामवासियों ने खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से गांव के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिली है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.