महराजगंज
महराजगंज जनपद के महाशिवरात्रि मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने निचलौल तहसील स्थित प्रसिद्ध इटहिया महादेव शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के महाशिवरात्रि मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने निचलौल तहसील स्थित प्रसिद्ध इटहिया महादेव शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन हेतु संबंधित विभागों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आवागमन मार्ग, पार्किंग, पेयजल और साफ-सफाई की समीक्षा की। उन्होंने पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने, पीए सिस्टम लगाने और बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम निचलौल को मोबाइल टॉयलेट और खोया-पाया केंद्र स्थापित करने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल, सादी वर्दी में तैनात जवानों और फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजामों पर जोर दिया।

इससे पूर्व डीएम व एसपी ने जलाभिषेक कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की और मंदिर परिसर में ध्यान केंद्र व पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसडीएम व सीओ निचलौल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
अनूपशहर: डंपर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों का हंगामा@bulandshahrpol https://t.co/vKZaT2ubHT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2026





















