बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के धर्मपुर क्षेत्र स्थित गांव नगला रूंध में मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को सामाजिक समरसता और सादगी का अनूठा संगम देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के धर्मपुर क्षेत्र स्थित गांव नगला रूंध में मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को सामाजिक समरसता और सादगी का अनूठा संगम देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बेटियों का सामूहिक विवाह सनातनी वैदिक परंपराओं के साथ संपन्न कराया गया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दहेज और फिजूलखर्ची के खिलाफ संदेश
इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता बिना किसी तड़क-भड़क और फिजूलखर्ची के विवाह संपन्न कराना रहा। कार्यक्रम में वर्षारानी (पुत्री बब्बू) का विवाह दीपक कुमार (निवासी कादरी बाग) के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ। इसी तरह अन्य दो कन्याओं का पाणिग्रहण संस्कार भी विधि-विधान से कराया गया। आयोजकों ने बेटियों को आवश्यक गृहस्थी का सामान भेंट कर सम्मानपूर्वक विदा किया।

500 ग्रामीणों और किसान नेताओं ने दिया आशीर्वाद
विवाह समारोह में भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों सहित लगभग 500 ग्रामीण और रिश्तेदार उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि यह पहल दहेज जैसी कुरीतियों के विरुद्ध एक सशक्त प्रहार है। इस दौरान सुभाष चंद्र, सतेंद्र कुमार, सत्यपाल सिंह, अभय सिंह और जितेंद्र फौजी , ललित नारायण सहित अन्य गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
ग्रामीणों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी इसी तरह सादगीपूर्ण और वैदिक परंपराओं वाले विवाहों को बढ़ावा देंगे ताकि समाज के हर वर्ग पर आर्थिक बोझ कम हो सके।
महराजगंज: बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति, पहचान की अपीलhttps://t.co/QDWkmHb1jc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 10, 2026




















