सिद्धार्थनगर: बृजभान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार; गाली-गलौज बनी कत्ल की वजह

सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना त्रिलोकपुर पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 15 दिन पहले हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना त्रिलोकपुर पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 15 दिन पहले हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा (आलाकत्ल) भी बरामद कर लिया है।

 

खेत के पास मिली थी लाश

विदित हो कि बीती 26 जनवरी 2026 को ग्राम उज्जैनिया निवासी बृजभान का शव गांव के पूर्व दिशा में एक खेत के पास मिला था। मृतक के भाई उदयराज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यूं हुआ सनसनीखेज खुलासा

एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में थानाध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय और सर्विलांस टीम ने जब मामले की तहकीकात की, तो कड़ियां जुड़ती चली गईं। आज 10 फरवरी को पुलिस ने ग्राम उज्जैनिया निवासी इन्द्रावती पत्नी रामचन्दर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान अभियुक्ता ने बताया कि 25 जनवरी की शाम फोन पर बृजभान के साथ उसकी तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज हुई थी। उसी शाम जब बृजभान नशे की हालत में अपने खेत के पास मिला, तो दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। गुस्से में आकर इन्द्रावती ने अपने हाथ में लिए सूखे बांस के डंडे से बृजभान के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस टीम की सफलता

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त पाण्डेय के साथ उपनिरीक्षक शिवाकान्त राय, हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह और महिला कांस्टेबल प्रीति शामिल रहीं। पुलिस ने अभियुक्ता को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.