सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर मंगलवार को लोहिया कला भवन में एक भव्य जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर मंगलवार को लोहिया कला भवन में एक भव्य जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने शिरकत कर छात्र-छात्राओं एवं विभागीय कर्मचारियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।
इन डिजिटल खतरों से बचने की दी गई सलाह
कार्यशाला के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने वर्तमान युग में साइबर अपराध को एक गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने विस्तार से AEPS (आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम) फ्रॉड, लोन ऐप फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग, और ई-कॉमर्स धोखाधड़ी जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सचेत किया कि गूगल पर सर्विस सेंटर के टोल फ्री नंबर सर्च करते समय सावधानी बरतें और अश्लील वीडियो (Sextortion) के नाम पर ब्लैकमेल करने वालों से न डरें।
1930 पर तुरंत करें कॉल
एएसपी ने जोर देकर कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराए। इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्रालय के पोर्टल ‘Cyber Dost’ और उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करने का सुझाव दिया ताकि लोग नवीनतम साइबर खतरों से अपडेट रह सकें।
इस गोष्ठी में जिलाधिकारी, एडीएम, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे ‘साइबर वालंटियर’ बनकर समाज में जागरूकता फैलाएं और “लोकल टू ग्लोबल” डिजिटल सुरक्षा के संकल्प को सिद्ध करें।
महराजगंज: बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति, पहचान की अपीलhttps://t.co/QDWkmHb1jc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 10, 2026





















