महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार शाम एक अनियंत्रित टेंपो पलटने से बड़ा हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार शाम एक अनियंत्रित टेंपो पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में टेंपो सवार एक 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
लोहरौली के पास हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम लगभग 6:00 बजे निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर ग्राम सभा लोहरौली के समीप एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के वक्त टेंपो में सवार अमीना (50 वर्ष), पत्नी मुस्तकीम खान, निवासी ग्राम सभा नैनिया (थाना ठूठीबारी) को गंभीर चोटें आईं।
हालत बिगड़ने पर किया गया रेफर
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निचलौल पहुँचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव (Bleeding) होने के कारण महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
महराजगंज: बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति, पहचान की अपीलhttps://t.co/QDWkmHb1jc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 10, 2026





















