बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम दौलतपुर खुर्द में आज ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान’ के अंतर्गत बच्चों को पेट के कीड़े मारने की टेबलेट पिलाई गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम दौलतपुर खुर्द में आज ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान’ के अंतर्गत बच्चों को पेट के कीड़े मारने की टेबलेट पिलाई गई। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने पूरी सक्रियता से मोर्चा संभाला।
कार्यकर्ताओं ने घर-घर और केंद्रों पर दी दवा
अभियान के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उमा और सायरा तथा आशा कार्यकर्ता माधुरी और मंजू द्वारा बच्चों को उनकी आयु के अनुसार निर्धारित खुराक दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरी सावधानी बरतते हुए बच्चों की स्थिति की जांच की और उसके बाद ही दवा का सेवन कराया।

अधीक्षक ने साझा किए आंकड़े
दानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. नवल किशोर ने बताया कि ब्लॉक के सभी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली तथा 2 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को एक पूरी गोली खिलाई गई है।
कुपोषण के खिलाफ जंग
डॉ. नवल किशोर ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि पेट के कीड़े बच्चों में कुपोषण और शारीरिक कमजोरी का मुख्य कारण बनते हैं। यह अभियान बच्चों को स्वस्थ रखने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से इन अभियानों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है।
महराजगंज: बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति, पहचान की अपीलhttps://t.co/QDWkmHb1jc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 10, 2026





















