गोरखपुर
गोरखपुर जनपद के गीडा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पेवनपुर गांव के पास सरसों के खेत में 18 वर्षीय युवक अभिषेक सिंह का खून से लथपथ शव मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के गीडा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पेवनपुर गांव के पास सरसों के खेत में 18 वर्षीय युवक अभिषेक सिंह का खून से लथपथ शव मिला। हत्या की क्रूरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हत्यारों ने अभिषेक के सीने में चाकू घोंपकर उसे वहीं छोड़ दिया था।

संघर्ष के बाद मौत, मोबाइल गायब
मृतक की पहचान नौसड़ निवासी अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। घटनास्थल पर संघर्ष के गहरे निशान मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि अभिषेक ने अपनी जान बचाने के लिए हत्यारों से डटकर मुकाबला किया। पुलिस को शव से 20 मीटर दूर शराब की बोतलें और पानी के पाउच मिले हैं। अभिषेक के पास से ईयरबड्स तो मिले, लेकिन उसका मोबाइल गायब था; अंदेशा है कि साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी फोन उठा ले गए।
आर्थिक तंगी और पुरानी रंजिश
मृतक के पिता विजय सिंह ने बताया कि अभिषेक दो भाइयों में बड़ा था और उस पर तीन अविवाहित बहनों की जिम्मेदारी थी। घर की माली हालत ठीक न होने के कारण वह हाईस्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ शादी-ब्याह में वेटर का काम भी करता था। परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले हरैया के कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था, जिन्होंने उसे घेरकर धमकी भी दी थी।
हाइवे पर प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई
देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर ले जाया जा रहा था, तब आक्रोशित ग्रामीणों ने नौसड़ के पास हाइवे जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुला और भारी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया।
एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुरानी रंजिश के आधार पर चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में दो गौ-तस्कर गिरफ्तार, एक घायलhttps://t.co/hAvtR9f0OH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 8, 2026























