आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में दो गौ-तस्कर गिरफ्तार, एक घायल

आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद के थाना जहानागंज क्षेत्र में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान खुद को घिरता देख तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आजमगढ़ जनपद के थाना जहानागंज क्षेत्र में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान खुद को घिरता देख तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके एक अन्य साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तस्करों के पास से एक पिकअप वाहन, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी हैं और इलाके में गोवंश की तस्करी की फिराक में थे। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और उनके अन्य नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

 

Voice Of News 24