सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र जोड़ों के लिए खुशियों की शहनाई बजने वाली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र जोड़ों के लिए खुशियों की शहनाई बजने वाली है। समाज कल्याण विभाग ने जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में तीन चरणों में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। इस बार खास बात यह है कि शासन द्वारा निर्धारित 568 जोड़ों के लक्ष्य के मुकाबले विभाग को 1200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी जांच के बाद पात्र जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
प्रथम चरण: 14 फरवरी 2026
विवाह उत्सव का पहला चरण ‘वेलेंटाइन डे’ यानी 14 फरवरी को नौगढ़ स्थित बीएसए ग्राउंड (जिला जेल के सामने) आयोजित होगा। इसमें नौगढ़, बर्डपुर, लोटन, उसका बाजार, जोगिया, शोहरतगढ़ और बढ़नी ब्लॉक सहित संबंधित नगर निकायों के जोड़े शामिल होंगे।
द्वितीय चरण: 22 फरवरी 2026
दूसरा चरण 22 फरवरी को बांसी के राजा रतन सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान में होगा। यहाँ बांसी, मिठवल और खेसरहा विकास खंड के साथ बांसी नगर क्षेत्र के जोड़ों का विवाह होगा।
तृतीय चरण: 27 फरवरी 2026
अंतिम चरण 27 फरवरी को डुमरियागंज के मंगल भवन में आयोजित किया जाएगा। इसमें डुमरियागंज, मनवापुर, इटवा, खुनियांव ब्लॉक और बिस्कोहर जैसे नगर क्षेत्रों के जोड़े शामिल होंगे।
बुलंदशहर: नुमाइश से लौट रहे व्यक्ति का संदिग्ध शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप@Uppolice @bulandshahrpol https://t.co/VSKsBqMTfS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 6, 2026























