महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB की बड़ी स्ट्राइक, नशीली दवाओं की खेप के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं के काले कारोबार के खिलाफ कोल्हुई पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं के काले कारोबार के खिलाफ कोल्हुई पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। बटईडीहा गांव के पास सीमा स्तंभ संख्या 443/04 पर चेकिंग के दौरान एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं और इंजेक्शन के साथ दबोचा गया है।

नियमित गश्त के दौरान हत्थे चढ़ा तस्कर

संयुक्त टीम सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर गश्त कर रही थी, तभी एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों ने टीम का ध्यान खींचा। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद हुआ, जिसे वह सीमा पार ठिकाने लगाने की फिराक में था।

कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर है आरोपी

पुलिस की प्राथमिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी क्षेत्र का शातिर हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ सोनौली, नौतनवा और कोल्हुई थानों में गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और नेपाल सीमा का लाभ उठाकर नशे की तस्करी का सिंडिकेट चला रहा था।

अगली कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल्स और नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि इस धंधे से जुड़े मुख्य सप्लायरों तक पहुँचा जा सके। अधिकारियों का दावा है कि इस गिरफ्तारी से सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय ड्रग माफिया की कमर टूट गई है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]