महराजगंज: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भाई का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

घुघली

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना चौराहे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना चौराहे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक 20-22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कार्ड बांटने निकला था दीपांशु 22 वर्षीय मृतक की पहचान बैकुंठपुर निवासी दीपांशु शर्मा के रूप में हुई है। दीपांशु के घर में इन दिनों खुशियों का माहौल था और फरवरी माह में उसके बड़े भाई की शादी तय थी। वह शनिवार को अपने भाई की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों के घर जा रहा था तभी पुरैना चौराहे के पास यह भीषण दुर्घटना हो गई।

टक्कर इतनी तेज कि मौके पर ही थम गई सांसें हादसा इतना जबरदस्त था कि दीपांशु की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, दूसरा घायल युवक सड़क पर तड़पता मिला, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलते ही दीपांशु के घर में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपांशु दो भाइयों में छोटा था और उसकी मौत से गांव में भी शोक की लहर है।

पुलिस की कार्रवाई मौके पर पहुँची घुघली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.