बुलंदशहर: मानक विहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा, प्रधान और ठेकेदार को काम रोकने पर किया मजबूर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की न्याय पंचायत जरौली के ग्राम दियौरऊ में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और खराब गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की न्याय पंचायत जरौली के ग्राम दियौरऊ में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और खराब गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गांव में चल रहे लगभग 210 मीटर सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने काम को बीच में ही रुकवा दिया।

पीली ईंटों के इस्तेमाल पर विवाद

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से नालियों के निर्माण में पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था, जो सरकारी मानकों के खिलाफ है। भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की और गुणवत्ता से समझौता न करने की चेतावनी दी।

प्रशासनिक हस्तक्षेप और समाधान

विवाद बढ़ता देख ग्राम सचिव दीपक कुमार और ठेकेदार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के कड़े रुख को देखते हुए ग्राम सचिव ने स्पष्ट किया कि बिना जन-संतुष्टि के कार्य आगे नहीं बढ़ेगा। ग्रामीणों ने मांग रखी कि इंटरलॉक टाइल्स के बजाय आरसीसी (RCC) सड़क का निर्माण कराया जाए।

सहमति बनने के बाद ठेकेदार ने खराब निर्माण को दोबारा मानक के अनुरूप बनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान देवेंद्र सिंह, कमल सिंह और पूर्व प्रधान बिन्नामी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और निर्माण कार्य पुनः शुरू हो सका।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.