महराजगंज
महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज मेदिनीपुर स्थित निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज मेदिनीपुर स्थित निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। यह विद्यालय जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग की अब तक की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजना है।
निर्माण कार्यों का सूक्ष्म अवलोकन निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के मुख्य भवन, अत्याधुनिक डोरमेट्री (छात्रावास) और मल्टी-पर्पज हॉल के निर्माण कार्य का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करना अनिवार्य है।
नर्सरी से इंटर तक मिलेगी विश्वस्तरीय शिक्षा जिलाधिकारी ने बताया कि सीएम कंपोजिट विद्यालय के पूर्ण होने के बाद जनपद के बच्चों को एक ही परिसर में नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की उच्च गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध होगी। यह परियोजना पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगी, जहाँ उन्हें कॉन्वेंट स्कूलों जैसी सुविधाएं और शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
डीएम ने निर्माण स्थल पर विशेष सतर्कता बरतने और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वाराणसी जोन की नई पहल: व्हाट्सएप पर दर्ज कराएं गुप्त शिकायतें, एडीजी ने जारी किया नंबर 7839860411https://t.co/RkVzAoKk9b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 23, 2026





















