मऊ: वृहद ऋण शिविर में लाभार्थियों पर हुई धनवर्षा, 250 से अधिक ऋणों को मिली मंजूरी

मऊ

मऊजनपद के सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में एक वृहद ऋण शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊजनपद के सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में एक वृहद ऋण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र और चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी (CDO) प्रशांत नागर ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया।

विभिन्न योजनाओं में मिली स्वीकृति शिविर के दौरान स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए तीन प्रमुख योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया:

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना: शिविर स्थल पर 20 और कुल 70 ऋण स्वीकृत किए गए।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: कुल 80 आवेदनों को मंजूरी दी गई।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना: इसके तहत 100 लाभार्थियों को ऋण की शाखावार स्वीकृति प्रदान की गई।

उद्यम के क्षेत्र में आगे बढ़े मऊ: CDO मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ऋण आवेदनों का निस्तारण शीघ्रता से करें ताकि जनपद में उद्योगों का विकास हो सके। उन्होंने युवाओं और उद्यमियों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख जयकुमार, यूपी ग्रामीण बैंक की क्षेत्र प्रमुख रितु यादव और अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को सीधे जनता तक पहुँचाना और विकास कार्यों में गति लाना है।

 

Voice Of News 24