बलरामपुर: अधिवक्ता से मारपीट और डकैती के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश, वकीलों ने निकाला पैदल मार्च

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़े पुल चौराहे पर वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश के साथ हुई मारपीट और डकैती की घटना को लेकर अधिवक्ता समुदाय का गुस्सा सातवें आसमान पर है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़े पुल चौराहे पर वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश के साथ हुई मारपीट और डकैती की घटना को लेकर अधिवक्ता समुदाय का गुस्सा सातवें आसमान पर है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर से तहसील गेट तक जोरदार पैदल मार्च निकाला।

पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और भारी सुरक्षा हाथों में तख्तियां लिए अधिवक्ताओं ने आरोपी गिरफ्तार करो और पुलिस प्रशासन होश में आओ के नारे लगाए। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तहसील और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिवक्ता अजय बहादुर सिंह और रमेश त्रिपाठी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है और गंभीर धाराओं के बजाय हल्की धाराओं में कार्रवाई करने की फिराक में है।

क्या है पूरा मामला?

अधिवक्ता कमलेश्वर सिंह के अनुसार, 15 जनवरी की रात अधिवक्ता सूर्य प्रकाश अपने परिवार के साथ जा रहे थे, तभी नशे में धुत अराजक तत्वों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। भारी विरोध के बाद पुलिस ने 7 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज की, लेकिन अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

एसपी को हटाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक एसपी को हटाने की मांग करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे कार्य से विरत रहेंगे और आंदोलन को जिला स्तर पर और व्यापक रूप देंगे।

Voice Of News 24