मऊ: बेकाबू कार ने घर के बाहर धूप सेंक रहे परिवार को रौंदा, मां-बेटी की मौत; रंजिश का आरोप

मऊ

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर (बाबू का पूरा) में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहे एक ही परिवार के चार लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर (बाबू का पूरा) में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहे एक ही परिवार के चार लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।

धूप सेंक रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर रीता देवी (50), उनकी बेटी गोल्डी राजभर (24), सास मुखिया राजभर (70) और भांजा शिवम राजभर (25) अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी गांव का ही एक युवक, जो रिश्तेदार के यहाँ मकर संक्रांति की खिचड़ी लेकर जा रहा था, अपनी कार से नियंत्रण खो बैठा और चारों को अपनी चपेट में ले लिया।

अस्पताल में तोड़ा दम

परिजनों ने तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उपचार के दौरान रीता देवी और उनकी बेटी गोल्डी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सास और भांजे का उपचार जारी है। घटना के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हत्या का आरोप और पुलिस कार्रवाई

हादसे के बाद गांव में तनाव का माहौल है। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है। सूचना मिलते ही सरायलखंसी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.