बुलंदशहर: अमरपुर में देशी शराब ठेके पर ‘तालाबंदी’ से ग्रामीण परेशान, सेल्समैन की मनमानी पर उठ रहे सवालवाल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम अमरपुर में स्थित देशी शराब का ठेका इन दिनों अपनी अव्यवस्थाओं के चलते चर्चा में है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम अमरपुर में स्थित देशी शराब का ठेका इन दिनों अपनी अव्यवस्थाओं के चलते चर्चा में है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि यह ठेका पिछले चार दिनों (15 जनवरी से 18 जनवरी) से लगातार बंद पड़ा है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सेल्समैन पर मनमानी का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार, ठेके का संचालन पूरी तरह से मनमाने ढंग से किया जा रहा है। आरोप है कि सेल्समैन सतीश कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के अपनी मर्जी से ठेके पर ताला डालकर चले जाते हैं। ग्राहकों का कहना है कि सेल्समैन की इस लापरवाही के कारण उन्हें शराब के लिए कई किलोमीटर दूर दूसरे गांवों में भटकना पड़ रहा है, जिससे उनके समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।

उपभोक्ताओं में बढ़ता आक्रोश

इस अव्यवस्था को लेकर राकेश कुमार (इंदौर खेड़ा), आनंदी (अमरपुर), मनोज, राजेश और गुरुचरण सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सरकारी राजस्व का जरिया होने के बावजूद ठेकेदार सत्येंद्र सिंह और सेल्समैन की मिलीभगत से जनता को परेशान किया जा रहा है।

आबकारी विभाग ने दिए जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए जब आबकारी निरीक्षक रामनारायण से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस प्रकरण की तत्काल जांच कराई जाएगी और दोषी सेल्समैन व ठेकेदार के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ठेके के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

 

Voice Of News 24