निचलौल :समाधान दिवस में जिलाधिकारी का कड़ा रुख, लापरवाह अधिकारियों को फटकार, 102 शिकायतों में से 17 का मौके पर समाधान

निचलौल (महराजगंज)

महराजगंज जनपद में जन समस्याओं के जल्द और पारदर्शी निस्तारण के लिए तहसील निचलौल में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया।।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में जन समस्याओं के जल्द और पारदर्शी निस्तारण के लिए तहसील निचलौल में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने न केवल फरियादियों की समस्याओं को सुना, बल्कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले विभागों और अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त तेवर भी दिखाए।

102 शिकायतों में से 17 का मौके पर समाधान

समाधान दिवस के दौरान कुल 102 जनशिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत दी। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि इनका निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए।

चकबंदी कार्यालय और अनुपस्थिति पर सख्त निर्देश

समाधान दिवस में चकबंदी कार्यालय में अधिकारियों की अनुपस्थिति की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने उपजिलाधिकारी निचलौल को निर्देशित किया कि चकबंदी कार्यालय का नियमित रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया जाए।बिना पूर्व सूचना के गायब रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई हो।एसओसी (SOC) को भी स्पष्ट चेतावनी दी गई कि कार्यालय में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हेल्प डेस्क और पीएम सूर्यघर कैंप का आकर्षण

समाधान दिवस को बहुउद्देशीय बनाने के लिए तहसील परिसर में विभिन्न विभागों के हेल्प डेस्क लगाए गए

पीएम सूर्यघर योजना: जागरूकता कैंप में 100 से अधिक लोगों ने रुचि दिखाई। डीएम ने ‘नेडा’  अधिकारियों को निर्देश दिया कि इच्छुक व्यक्तियों से संपर्क कर जल्द आवेदन पूर्ण कराएं।

जनसुविधा: आयुष्मान डेस्क, आयुष स्वास्थ्य, किसान सम्मान निधि और खाद्य रसद विभाग के स्टालों के माध्यम से फरियादियों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया।

कंबल वितरण: कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए।

निर्वाचक नामावली और पारदर्शी निस्तारण

21 जनवरी से प्रकाशित होने वाली निर्वाचक नामावली के संबंध में डीएम ने एईआरओ  के रूप में नामित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुनवाई स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि दावों और आपत्तियों का निस्तारण पूरी तरह पारदर्शी होना चाहिए ताकि मतदाता सूची शुद्ध और समावेशी बन सके।

भूमि विवाद के मामलों पर बोलते हुए डीएम ने कहा कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर ‘स्पॉट मेमो’ तैयार करे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे स्वयं शिकायतों की निगरानी करें ताकि भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश न रहे।

मौके पर मौजूद रहे अधिकारी: इस अवसर पर प्रभारी सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, सीओ निचलौल एस.पी. सिंह और बीएसए ऋद्धि पांडेय सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.