डिबाई: वार्ष्णेय महिला वेलफेयर ने मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को बांटी खिचड़ी और राहत सामग्री

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए वार्ष्णेय महिला वेलफेयर डिबाई द्वारा खिचड़ी भोज और दान-पुण्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए वार्ष्णेय महिला वेलफेयर डिबाई द्वारा खिचड़ी भोज और दान-पुण्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेलवे रोड स्थित चेतना वार्ष्णेय के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की गई।

भोजन के साथ बांटे गर्म कपड़े संस्था की महिलाओं ने केवल खिचड़ी ही नहीं, बल्कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए अभावग्रस्त लोगों को कंबल, स्वेटर, मोजे और गर्म कपड़े भी भेंट किए। इसके अतिरिक्त बच्चों और बुजुर्गों को बिस्किट, देशी घी, दूध, गुड़, गजक और लंच बॉक्स का वितरण किया गया।

दान-पुण्य में महिलाओं का बढ़-चढ़कर योगदान वार्ष्णेय महिला वेलफेयर की सदस्यों ने इस सेवा कार्य में अपना पूर्ण सहयोग दिया। संस्था की पदाधिकारियों ने कहा कि मकर संक्रांति दान और सेवा का पर्व है, और इसी भावना के साथ यह प्रयास किया गया है। इस अवसर पर चेतना वार्ष्णेय, पूर्णिमा, दीपशिखा, अनीता, पूनम, नीता, भावना, प्रीति, साधना और ज्योति सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

 

Voice Of News 24