रामघाट: महामंडलेश्वर स्वामी सुरेंद्रानंद गिरी महाराज का भव्य स्वागत, विशाल भंडारे के साथ संकीर्तन का समापन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के तीर्थ नगरी रामघाट स्थित बालाजी धाम आश्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुरेंद्रानंद गिरी महाराज का महंत एवं भक्त परिकर द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के तीर्थ नगरी रामघाट स्थित बालाजी धाम आश्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुरेंद्रानंद गिरी महाराज का महंत एवं भक्त परिकर द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। अवसर था आश्रम में चल रहे अखंड हरि नाम संकीर्तन के समापन और विशाल भंडारे का।

हवन-यज्ञ और भजन संध्या से भक्तिमय हुआ परिसर पूज्य महाराज जी के सानिध्य में विधि-विधान से हवन-यज्ञ और सुंदरकांड पाठ के साथ संकीर्तन का समापन हुआ। शाम को आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में क्षेत्रीय ग्रामीणों और तीर्थ नगरी के लगभग 5 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्रमुख जनों की रही उपस्थिति बालाजी धाम के महंत हजारी लाल वशिष्ठ, आचार्य सुंदर जी, और भक्त ललित शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अनारसिंह, लक्ष्मी नारायण, गोलू शर्मा और प्रियांशु शास्त्री सहित बड़ी संख्या में आचार्य व भक्तगण उपस्थित रहे। महाराज जी ने इस अवसर पर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

 

Voice Of News 24