सिद्धार्थनगर: चिल्हिया पुलिस की ईमानदारी, जेवर और नकदी से भरा खोया पर्स महिला को लौटाया

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद की चिल्हिया थाना पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक महिला का खोया हुआ पर्स, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और नकदी थी, उसे सुरक्षित बरामद कर उसके असली मालिक को सौंप दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद की चिल्हिया थाना पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक महिला का खोया हुआ पर्स, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और नकदी थी, उसे सुरक्षित बरामद कर उसके असली मालिक को सौंप दिया है।

गश्त के दौरान मिला था पर्स जानकारी के अनुसार, आज 15 जनवरी को उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद और कांस्टेबल कुलदीप शर्मा कस्बा चिल्हिया में गश्त पर थे। इसी दौरान नई मस्जिद के पास सड़क पर एक पर्स गिरा मिला। पुलिस ने जब पर्स खोलकर देखा, तो उसमें सोने की नथनी, कान के झाले, चांदी की माला, ₹1000 नकद और एक मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन (UP55AW6290) मौजूद था।

कागजों के आधार पर ढूँढा मालिक रजिस्ट्रेशन पर अंकित मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस ने वाहन स्वामी रामनेवास से संपर्क किया। पता चला कि उनके दामाद और बेटी जनक नंदनी साहनी बाइक से जाते समय यह पर्स गिरा बैठे थे। सूचना मिलने पर पीड़िता जनक नंदनी अपने पति के साथ थाने पहुँची। महिला कांस्टेबल कंचन यादव की उपस्थिति में सारा सामान चेक करने के बाद पुलिस ने सुरक्षित पर्स महिला को सुपुर्द कर दिया। अपना कीमती सामान वापस पाकर दंपति ने पुलिस की ईमानदारी की जमकर सराहना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.