मकर संक्रांति पर सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, कहा- आज से शुरू होंगे सभी शुभ कार्य

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्व के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय परंपरा का एक अभिन्न अंग बताया।

सूर्य उपासना और मांगलिक कार्यों का संगम

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मकर संक्रांति भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने बताया कि यह त्योहार जगतपिता सूर्य की उपासना का दिन है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही आज की तिथि से सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए मार्ग प्रशस्त हो जाता है।

सनातन परंपरा का निर्वहन

सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि आज से सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार विवाह, गृह प्रवेश और अन्य सभी मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने कामना की कि यह पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लेकर आए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.