सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के विकासखंड जोगिया अंतर्गत ग्राम पंचायत गोनहा में विकास कार्यों की पोल खुलती नजर आ रही है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकासखंड जोगिया अंतर्गत ग्राम पंचायत गोनहा में विकास कार्यों की पोल खुलती नजर आ रही है। यहाँ निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग कार्य में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक दावों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियाँ ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में कराए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य में संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से मानक विहीन ईंटों और सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बेहद खराब गुणवत्ता की है, जो चंद दिनों में ही टूटने लगेगी।ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने के बावजूद कार्य में सुधार नहीं किया जा रहा है।
जांच के घेरे में जिम्मेदार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और खंड विकास अधिकारी से मामले की तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगी और गुणवत्तापूर्ण सड़क नहीं बनी, तो वे उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 15 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/MxO8wtSGc2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 15, 2026













