डिबाई: मकर संक्रांति पर राजघाट में मां गंगा की भव्य महा आरती, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के मकर संक्रांति के पावन पर्व पर डिबाई विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल राजघाट में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के मकर संक्रांति के पावन पर्व पर डिबाई विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल राजघाट में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार को श्याम सेवा मंडल के तत्वावधान में बॉबी गुरु के घाट पर मां गंगा की भव्य महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

भक्तिमय हुआ राजघाट का वातावरण विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। “हर-हर गंगे” के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मंडल के संस्थापक पवन शर्मा ने मकर संक्रांति के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे सूर्यदेव और शनिदेव के मिलन व सौहार्द का प्रतीक बताया।

प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम इस भव्य आयोजन में पंडित बॉबी गुरु, सोमिल शर्मा, रवि गोयल और सोनू गोयल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व स्थानीय भक्त मौजूद रहे। आरती के मनोहारी दृश्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.