सिद्धार्थनगर: दिल्ली से चोरी की पिकअप नेपाल ले जा रहे दो अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, इटवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इटवा

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इटवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इटवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को चोरी की महिंद्रा पिकअप के साथ गिरफ्तार किया है। ये चोर दिल्ली से चोरी किए गए वाहन का नंबर प्लेट बदलकर उसे बेचने के लिए नेपाल ले जा रहे थे।

पटना तिराहे पर चेकिंग के दौरान धरे गए आरोपी

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह की टीम रात्रि गस्त पर थी। चेकिंग के दौरान पटना तिराहा के पास पुलिस ने एक संदिग्ध महिंद्रा पिकअप (संख्या UP17BT4758) को रोका।

नंबर प्लेट बदलकर चल रहा था खेल

जब पुलिस ने वाहन के दस्तावेजों की कड़ाई से जांच की और पूछताछ की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पूछताछ में पता चला कि वाहन का असली नंबर DL1LAH2944 है।आरोपियों ने इसे करीब तीन माह पहले दिल्ली से चोरी किया था।गिरफ्तारी के समय वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी और अभियुक्त इसे बेचने के इरादे से नेपाल राष्ट्र ले जा रहे थे।पकड़े गए दोनों आरोपी इटवा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं .सारुख अहमद (पुत्र मसूद चौधरी) – निवासी बेलहसा, थाना इटवा।उस्मान (पुत्र असगर) – निवासी बेलहसा, थाना इटवा।

विधिक कार्रवाई और धाराएं

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना इटवा में अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 240/2025 के तहत धारा 317, 318 और 339 BNS (भारतीय न्याय संहिता) के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24