मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में युवाओं के बीच रील (Reels) बनाने का जुनून अब जानलेवा साबित हो रहा है। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए एक युवक ने चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंटबाजी की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में युवाओं के बीच रील (Reels) बनाने का जुनून अब जानलेवा साबित हो रहा है। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए एक युवक ने चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंटबाजी की, लेकिन अगले ही पल उसका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर जा गिरा। यह दर्दनाक हादसा इंचौली थाना क्षेत्र के भैंसा टोल प्लाजा के पास का बताया जा रहा है।
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बाइकर्स तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहे हैं।
खतरनाक स्टंट: एक युवक अपनी बाइक की सीट पर खड़ा होकर हाथ छोड़कर स्टंट दिखाने की कोशिश करता है।
मना करने के बावजूद जिद: दूसरा बाइकर, जो वीडियो बना रहा था, उसे बार-बार स्टंट करने के लिए मना करता सुनाई दे रहा है। वह चिल्लाता रहा, लेकिन स्टंटबाज पर जुनून सवार था।
अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और युवक हवा में उछलकर सीधे सड़क पर सिर के बल जा गिरा। पीछे से आ रही बाइक की चपेट में आने से वह बाल-बाल बचा, लेकिन जमीन से टकराने के कारण वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
मेरठ में ‘Love Triangle’ का खूनी अंत: कॉलेज के बाहर सरेराह बेल्टबाजी, छात्रा ने सौतन समझ सहेली को पीटा!https://t.co/fXa4cvE06K
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 26, 2025




















