मऊ: कोहरे का कहर, डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दूसरा वाराणसी रेफर

मऊ

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 8:30 बजे घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बढूआ गोदाम फोरलेन के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 8:30 बजे घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बढूआ गोदाम फोरलेन के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

मृतक की पहचान गुलशन कुमार (पुत्र सीता यादव) के रूप में हुई है। वहीं, उनके साथ मौजूद गाजीपुर निवासी जितेन्द्र कुमार (पुत्र नंदलाल राजभर) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया। जितेन्द्र की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कोहरा इतना घना था कि दृश्यता शून्य के करीब थी, जिस कारण चालक डिवाइडर का अंदाजा नहीं लगा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.