पूर्व DGP प्रशांत कुमार बने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में शुमार, उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार को सेवानिवृत्ति के बाद एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में शुमार, उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार को सेवानिवृत्ति के बाद एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

1990 बैच के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार, जो इसी साल मई में सेवामुक्त हुए थे, अब इस नवनिर्मित आयोग की कमान संभालेंगे। आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष का होगा।

प्रशांत कुमार को उनके शानदार प्रशासनिक अनुभव और कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए जाना जाता है। उनकी इस नियुक्ति को प्रदेश में शिक्षकों की चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गौरतलब है कि प्रशांत कुमार को यूपी पुलिस में ‘सिंघम’ और ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के रूप में भी ख्याति प्राप्त है और उन्हें कई बार राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.