अलीगढ़ प्रधान पर लगा हमला कराने का आरोप, दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल; 3 घायल

अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद के मडराक थाना क्षेत्र के सहारनपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद के मडराक थाना क्षेत्र के सहारनपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस झड़प में एक पक्ष की महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

घायल पक्ष ने गांव के प्रधान राधा चरण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रधान ने दूसरे पक्ष को उकसाकर उन पर हमला करवाया, जिससे मामला इतना बिगड़ गया। मारपीट का यह वीडियो अब पुलिस के लिए अहम सबूत बन गया है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में किया।

पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान राधा चरण और हमलावर पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.