कानपुर चलती कार में महिला ने लहराया देसी तमंचा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय

कानपुर

कानपुर जनपद के शहर के बर्रा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला चलती कार के भीतर देसी तमंचे का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर जनपद के शहर के बर्रा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला चलती कार के भीतर देसी तमंचे का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल वीडियो में महिला कथित तौर पर एक वाहन के अंदर बैठी हुई है और अपने हाथ में देसी तमंचा लेकर उसे कैमरे की ओर दिखा रही है, जो कि गंभीर आपराधिक कृत्य है। यह वीडियो किसी सोशल मीडिया रील या ‘टशन’ दिखाने के इरादे से बनाया गया प्रतीत होता है।

वीडियो में दिख रही महिला बर्रा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो पुलिस और प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद हड़कंप मच गया है।

कानपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और वायरल वीडियो की पहचान तथा जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान सुनिश्चित होते ही अवैध हथियार रखने और प्रदर्शन करने के आरोप में उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.