ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच डीएम ने रैन बसेरों का लिया जायजा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बढ़ती हुई ठंड के मद्देनजर, महाराजगंज के जिलाधिकारी ने शहर में संचालित रैन बसेरों का बुधवार रात औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के बढ़ती हुई ठंड के मद्देनजर, महाराजगंज के जिलाधिकारी ने शहर में संचालित रैन बसेरों का बुधवार रात औचक निरीक्षण किया। रात 10:30 बजे जिलाधिकारी ने सक्सेना चौक और जिला अस्पताल परिसर में बने रैन बसेरों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में उपलब्ध सुविधाओं जैसे बिस्तर, कंबल, पेयजल, और साफ-सफाई की व्यवस्था को बारीकी से परखा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त अलाव की व्यवस्था की गई है या नहीं।

जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में ठहरे हुए पथिकों और जरूरतमंदों से सीधे बातचीत की और उनसे मिल रही सुविधाओं तथा किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए और सभी रैन बसेरों में उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं उपलब्ध हों।

 

 

Voice Of News 24