मिशन शक्ति 5.0: खेसरहा पुलिस ने औसनगाढा में महिलाओं को किया जागरूक; नारी सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों पर दी जानकारी।

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत, आज सिद्धार्थनगर पुलिस ने खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम औसनगाढा में एक जन चौपाल का आयोजन किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत, आज सिद्धार्थनगर पुलिस ने खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम औसनगाढा में एक जन चौपाल का आयोजन किया।

डॉ. अभिषेक महाजन (पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर) और प्रशांत कुमार प्रसाद (अपर पुलिस अधीक्षक) के निर्देश पर, रोहिणी यादव (क्षेत्राधिकारी बांसी) के निर्देशन में यह कार्यक्रम थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

मिशन शक्ति केंद्र थाना खेसरहा की टीम ने गांव की महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्हें साइबर अपराध सुरक्षा, एंटी रोमियो अभियान और महिलाओं से संबंधित नए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

इस शक्ती दीदी (बहु-बेटी सम्मेलन) अभियान में उ0नि0 चंद्रिका प्रसाद मौर्य, म0का0 संगीता, का0 विशाल गुप्ता और अरुण कुमार पाण्डेय सहित मिशन शक्ति केंद्र की टीम उपस्थित रही। यह आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर केंद्रित था।

 

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.