मज़ार पर विवाद को लेकर AIMIM ने सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM ने सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र में एक मजार पर हुए विवाद के संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र में एक मजार पर हुए विवाद के संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

AIMIM के जिला अध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि भवानीगंज थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर गांव स्थित “उस्ताद हुसैन जंगली शाह बाबा” (तकिया बाबा) की मजार पर 08/12/2025 को नगर पंचायत बढ़नीचफा के बीजेपी अध्यक्ष धर्मराज वर्मा के नेतृत्व में कुछ हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने मजार को ‘समाधि’ बताकर विवाद पैदा करने की कोशिश की और घोषणा की है कि गुरुवार को यहां हनुमान चालीसा का पाठ व भंडारा किया जाएगा।

निशात अली ने इस कृत्य को धार्मिक स्थलों को हड़पने का षड्यंत्र बताते हुए जिले की सांप्रदायिक सौहार्द को खतरा बताया है। उन्होंने पिछले दिनों फागुशाह बाबा की मजार तोड़ने का भी जिक्र करते हुए, शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने और मजार की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है।

AIMIM ने पुलिस अधीक्षक से गुरुवार को हिन्दू संगठनों को मजार पर जाने से रोकने की मांग भी की है ताकि जिले की शांति व्यवस्था बनी रहे। इस दौरान करिमुल्लाह खान, मेराज चौधरी, नईम अख्तर अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Voice Of News 24