सिद्धार्थनगर:ग्राम चौपाल में गूंजे जनसरोकारों के सवाल: “यह समस्याओं का सशक्त समाधान मंच है” — सीडीओ बलराम सिंह

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुढ़नईया में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल जनसुनवाई का एक प्रभावी मंच बन गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुढ़नईया में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल जनसुनवाई का एक प्रभावी मंच बन गई। चौपाल की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने जोर देकर कहा कि ग्राम चौपाल ही सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद का सबसे प्रभावी माध्यम है, जिसका उद्देश्य ‘कोई भी ग्रामीण अधिकारों और सुविधाओं से वंचित न रहे’ यह सुनिश्चित करना है।

पात्रता सुनिश्चित करने पर सीडीओ का विशेष जोर

सीडीओ बलराम सिंह ने ग्राम पंचायत पदाधिकारियों और सचिव को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लाभकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिलना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चौपाल में ग्रामीणों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, कन्या विवाह अनुदान सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुविधाओं पर सीधी बातचीत

सीडीओ ने ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि खुले में शौच से बीमारियाँ फैलती हैं, इसलिए सभी ग्रामीण शौचालय का ही उपयोग करें। उन्होंने साफ पेयजल की उपलब्धता का भी मुद्दा उठाया।

चौपाल के दौरान सीडीओ ने ग्रामीणों से सड़क, पेयजल और सरकारी खाद्यान्न की नियमित उपलब्धता के बारे में सीधी बातचीत की, जिस पर ग्रामीणों ने संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का प्रसव सीएचसी/पीएचसी केंद्रों पर ही कराने पर भी बल दिया ताकि सुरक्षित स्वास्थ्य सुनिश्चित हो सके।

राशन कार्ड और अभिलेखों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

चौपाल में ग्रामीण झिनकान और रमेश ने शिकायत की कि उनके राशन कार्ड में परिजन का नाम नहीं जुड़ पा रहा है।

इस पर सीडीओ ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सचिव को निर्देश दिया कि:

जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए अलग रजिस्टर बनाया जाए।

जरूरतमंदों को परिवार रजिस्टर की नकल देने में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए।

चौपाल में स्वयं सहायता समूह, कन्या सुमंगला योजना, फेमिली आईडी, सहकारिता व सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान डीडीओ सतीश सिंह, बीडीओ रामानंद वर्मा, ग्राम प्रधान अर्चना चौधरी सहित कई गणमान्य अधिकारी और लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.